जगदलपुर। 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने वीर शहीदों को नमन किया। कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोरना के दौर में भी छत्तीसगढ़ की आर्थिक गतिविधियों पर कोई ऱोक नहीं लगी, गतिविधियां लागातार चालू रहीं, यही कारण है कि प्रदेश में आर्थिक संकट नहीं आया।





प्रदेश के ग्रामीणों की आमदनी जारी रही। उन्हें उनकी मेहनत का पैसा मिलता रहा, जिसकी चमक पूरे देश ने देखी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय योजनाओं के संचालन और क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने कई राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान किसानों, ग्रामीणों तथा आम जनता का सबसे बड़ा संरक्षक है, कमजोर तबके को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार हर चुनौती का सामना करेगी।



 





उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों, कर्मवीरों, वन आश्रितों और स्थानीय कलाओं के लिए प्रदेश में हर संभव कार्य किया जा रहा है, सरकार ने इसके लिए अपना सरकारी खजाना खोल रखा है। मुख्यमंत्री ने कोरोना वैक्सीन की खोज करने वाले देश के साइंटिस्टों को नमन किया, और प्रदेशवासियों से कोरोना टीकाकरण अभियान सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा।