रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा.शक्राजीत नायक का निधन हो गया। वे 75 के थे। वरिष्ठ नेता डा.नायक कोरोना की चपेट के कुछ दिन पहले आए थे। उनका इलाज  राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में  चल रहा था।



बता दें, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शुक्राजीत नायक के पुत्र प्रकाश नायक रायगढ़ जिले से विधायक हैं। उन्होंने बताया कि डा.नायक ने कोरोना को मात दे दी थी लेकिन उपचार के दौरान उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया।



भूपेश बघेल ने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा,"पूर्व सिंचाई मंत्री और वरिष्ठ नेता डॉ. शक्राजीत नायक जी के निधन का समाचार दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ। वे रायगढ़ के विधायक श्री प्रकाश नायक जी के पूज्य पिता थे।"



 





 



ज्ञात हो पूर्व मंत्री डा. शुक्राजीत नायक 3 बार के विधायक रहे हैं। वे रायगढ़ जिले के निवासी थे

डा.नायक पहली बार 1998 में भाजपा के टिकट पर अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। छत्तीसगढ़ निर्माण के कुछ समय बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए और तत्कालीन जोगी सरकार में जल संसाधन मंत्री बने। इसके बाद वह 2003 एवं 2008 में कांग्रेस के टिकट पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुने गए थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रायगढ़ में किया जाएगा।