रायपुर। राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन में शनिवार को जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसमें CRPF के 6 जवान घायल हो गए हैं। जिस ट्रेन में धमाका हुआ वह स्पेशल ट्रेन थी। इस ट्रेन से 211 वीं बटालियन के जवान जम्मू के लिए रवाना होने वाले थे। जैसे ही जवानों ने गाड़ी में सामान रखा वैसे ही ग्रेनेड का धमाका हो गया। जवान छत्तीसगढ़ से ग्रेनेड लेकर स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे।
जैसे ही जवानों ने ट्रेन की बोगी में सामान उतारा वैसे ही वहां ब्लास्ट हो गया। रेलवे स्टेशन में ब्लास्ट से वहां अफरा-तफरी मच गई राहत की बात रही की इस घटना में आम जनता को किसी तरह की परेशानी का समाना नहीं करना पड़ा।
शनिवार सुबह घटना करीब 6 बजे की घटना बताई जा रही है। इस ग्रेनेड ब्लास्ट में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के 6 जवान घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्लास्ट की खबर पाकर आला अधिकारी वहां पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। एक घायल जवान की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।