रायपुर। शहर के व्यस्तम VIP रोड पर दो बसों में जोरदार टक्कर हो गई। ये बसें मंत्रालय की ओर जा रही थीं, तभी आपस में भिड़ं गईं। गनीमत रही की इस दुर्घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। केवल बस को ही नुकसान हुआ है। बस सवार मंत्रालय और सचिवालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को मामूली चोट आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो VIP रोड के पास से बसें गुजर रहीं थी। तभी एक बस ने अचानक ब्रेक मार दिया, वहीं उसके पीछे चल रही बस का ड्राइवर कुछ समझ पाता दोनों में जोरदार टक्कर हो गई।

जोरदार टक्कर से बस सवार कर्मचारी-अधिकारियों का बैलेंस बिगड़ गया वे अपनी सीटों से गिर गए। कई लोगों को हल्की चोट आईं है। हादसे के बाद बस में अफरा तफरी मच गई। बस सवार कर्मचारियों ने बस ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बस कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल दोनों बसें कर्मचारियों-अधिकारियों को लेकर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय-संचालनालय जा रही थी।

सरकार की ओर से कर्मचारियों को घर से लाने ले जाने की सुविधा दी गई है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान यह सुविधा बंद थी। अब अनलॉक होने की स्थिति में दोबारा कर्मचारियों के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। मंगलवार 1 जून से मंत्रालय में 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम शुरू हो गया है। कर्मचारियों और अधिकारियों लाने ले जाने के लिए बसों का संचालन भी शुरू हो गया है।