मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भारी बिकवाली देखने को मिला। कारोबार के दौरान दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह टूट गए। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की गिरावट के साथ 71,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 350 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 22,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल, ऑटो और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार कच्चे तेल के दाम 102 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बने हुए हैं, इसके अलावा विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। इससे बाजार पर निगेटिव असर पड़ रहा है। आरबीआई अमेरिकी फेड के सख्त मौद्रिक रुख से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। चौतरफा बिकवाली के इस दौर में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सबसे ज्यादा मार पड़ी है।
दोपहर 1:32 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, सेंसेक्स 1,042.86 अंक (1.43% ) की जोरदार गिरावट के साथ 71,595.84 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 भी 360.65 अंक (1.59%) धड़ाम होकर 22,242.40 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 में Get App 1,179.40 अंक (1.98%) की भारी गिरावट आई और यह 58,203.20 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी बैंक 441.65 अंक (0.80%) गिरकर 54,613.90 पर है।
पेटीएम और मोबिक्विक दोनों फिनटेक कंपनियों के शेयर 7- 7% तक टूट गए। वहीं, पाइन लैब्स में 3.1% की गिरावट आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 अक्टूबर से लागू होने वाले यूपीआई मर्चेंट फीस (UPI MDR) में देरी की खबरों के चलते इन शेयरों पर दबाव बना है। आईटीसी के शेयरों में 3% की गिरावट दर्ज की गई। 12 ब्लॉक डील्स के जरिए कंपनी के करीब 44 लाख शेयरों का सौदा डिस्काउंट पर होने के कारण शेयर में यह बिकवाली दिखी।
उधर, विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजारों में बिकवाली कर रहे हैं। बुधवार को FIIs ने 6,121 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। बीते 9 कारोबारी सत्रों में इन्होंने करीब 57,000 करोड़ रुपए के शेयर बेच चुके हैं। इससे पहले कल यानी 7 अक्टूबर को भी बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 429 अंक गिरकर 72,639 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी करीब 173 अंक की गिरावट रही, ये 22,603 पर बंद हुआ था।