कपूर फैमिली को बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली कहा जाता है। इसी तरह कई और परिवार हैं जो पीढ़ी दर पीढ़ी फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है नूतन और तनूजा की फैमिली। अपने जमाने की टॉप मोस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं नूतन की मां और नानी फिल्मों की सफलतम एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। तनूजा की बेटी काजोल तो नूतन के बेटे मोहनीश ने दर्जनों सफल फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अब नूतन पोती प्रनूतन फिल्मों में धूम मचाने को तैयार हैं। प्रनूतन मोहनीश बहल की बेटी हैं,  वैसे वे 2019 में रिलीज फिल्म नोटबुक के जरिए डेब्यू कर चुकी हैं। लेकिन तब उन्होंने इतनी  सुर्खियां नहीं बटोरीं थीं। इनदिनों प्रनूतन अपनी अपकमिंग फिल्म हेलमेट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वे अपारशक्ति खुराना के अपोजिट नजर आने वाली हैं।


 बोल्ड एंड ब्यूटीफुल प्रनूतन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दादी के आइकॉनिक गाने मोरा गोरा अंग लइले पर ब्यूटिफुल डांस किया है। ये गाना फिल्म बंदिनी का है, लता मंगेशकर के गाए इस गाने पर प्रनूतन ने अपने खास अंदाज में डांस किया है। वे कहती है कि इस गाने से उनका इमोशनल अटैचमेंट है।

 

 

प्रनूतन के फीचर्स काफी शार्प हैं, वे खूबसूरती के मामले में आज की दिग्गज एक्ट्रेसेस को टक्कर देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस काजोल प्रनूतन की बुआ हैं। फैंस जानते ही हैं की काजोल औऱ मोहनीश बहल मौसेरे भाई-बहन हैं। उनकी नानी शोभना समर्थ थीं। वहीं काजोल औऱ मोहनीश की परनानी रतन बाई  भी फिल्मों की जानीमानी एक्ट्रेस थीं। कहने का मतलब यह है कि प्रनूतन अपनी पीढ़ी की पांचवी सदस्य हैं जो फिल्मों में अपना भाग्य आजमाना चाहती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pranutan Bahl (@pranutan)

 

काजोल और मोहनीश बहल की ग्रेट ग्रैंड मदर रतन बाई थीं। उनके परिवार की बेटियों  ने समाज के खिलाफ जाकर फिल्मों में एक्टिंग की। जब शोभना समर्थ फिल्मों में आई तब यहां लड़कियों का काम करना अच्छा नहीं माना जाता था। इस परिवार की महिलाओं ने साबित किया है कि अगर वे चाह ले तो समाज की धारा के विरुध चल कर भी अपने सपने पूरे कर सकती हैं। इस  परिवार की  महिलाओं ने सिल्वर स्क्रीन पर महारानियों की तरह राज किया है।
 प्रनूतन की दादी याने एक्ट्रेस नूतन मे महज 14 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू किया था, उन्हें 5 बार फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।14 साल की उम्र में नूतन ने बॉलिवुड में एंट्री मारी थी। नूतन ने 'पेइंग गेस्ट', 'सीमा', 'बंदिनी', 'सरस्वती चंद्र', 'मिलन' और 'मैं तुलसी तेरे आंगन की' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन ऐक्टिंग की है। उन्होंने बेस्ट ऐक्ट्रेस के पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते। 

नूतन ने पेइंग गेस्ट, सीमा, बंदिनी, सरस्वती चंद्र, मिलन और मैं तुलसी तेरे आंगन की जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन ऐक्टिंग की है। वहीं अपने करियर की दूसरी पारी में उन्होंने मेरी जगं, साजन बिना सुहागन, कर्मा,क्रांति और अमिताभ बच्चन पद्मा खन्ना के साथ सौदागर फिल्म में काम किया। नूतन को आखिर सांस तक दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pranutan Bahl (@pranutan)

 

वहीं प्रनूतन के पिता हम साथ-साथ हैं, हम आपके हैं कौन, पानीपत जैसे कई फिल्मों में काम किया है। अब उनकी बेटी प्रनूतन फिल्मों में धूम मचा रही हैं।