बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। वे एक ब्रिटिश वेब शो के रीमेक में नजर आने वाले हैं। यह ब्रिटिश शो लूथर का रीमेक है, फिलहाल इसकी आफीशियल एनाउंसमेंट होना बाकी है। 

अजय देवगन के फैंस उन्हें वेबसीरीज में देखने को उत्साहित हैं।यह पहला मौका है जब अजय देवगन किसी वेब शो का हिस्सा बनेंगे। अजय देवगन अपनी फिल्मों में कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। एक्शन, कामेडी और सीरियस रोल्स में बखूबी जंचते हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर इस ओर इशारा किया था। उन्होंने पूछा था कि क्या जनता अजय की जगह सुदर्शन को देखना पसंद करेगी या नहीं...। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन ने लूथर के रीमेक में काम करने पर सहमति दे दी है। वे इस वेब सीरीज में काम करने को तैयार हैं। दरअसल लूथर ब्रिटिश शो है, जो कि एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर कहानी पर आधारित है। इसमें इद्रिस एल्बा लीड रोल में थे। इसका रीमेक बीबीसी इंडिया और एपलॉज एंटरटेनमेंट के बैनर तले होगा। जिसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज करने की प्लानिंग है।

अजय इनदिनों अपनी फिल्म मेडे और आरआरआर को लेकर बिजी हैं। दोनों ही फिल्मों में वे दमदार रोल में नजर आने वाले हैं। कोरोना की वजह से फिल्मों की रिलीज असमंजस में है। बता दें कि इससे पहले अभिषेक बच्चन, रवीना टंडन, सैफअली खान, डिंपल कपाड़िया OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर चुके हैं।