मुंबई। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आमदी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के घर पर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। राघव पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद है। कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस अपडेट शेयर किया है। उनके इन पोस्ट पर कई सेलिब्रटी के बधाई संदेश आ रहे हैं।
अपनी इंस्टा पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा “हमारा छोटा सा यूनिवर्स” अपने रास्ते पर है। इस पर एक्ट्रेस की बड़ी बहन परिणीति चोपड़ा और स्टार एक्टेस सोनम कपूर ने प्यार लूटाया है। दरअसल दोनों ने दो साल पहले 2023 में उदयपुर के द लीला पैलेस में धूमधाम से शादी की थी। हालांकि दोनों की वेडिंग काफी प्राइवेट रखी गई थी। अब दो साल बाद दोनों अपने घर में नन्हा मेहमान का जल्द ही स्वागत करेंगे। दोनों की पोस्ट को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं।
यह भी पढ़ें: 3 इडियट्स फिल्म में प्रोफेसर बने अच्युत पोतदार का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांसें
बता दें दोनों कपल ने इस गुड न्यूज को काफी बेहतर तरीके से फैंस को बताया है। दोनों ने एक गोल केक में “1+1” = 3 लिखा है। जिसे तमाम फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इसमें सुनहरे दो पैरों के निशान है साथ ही दोनों ने पार्क में घुमते हुए वीडियो भी साझा किया है। हालांकि इसकी हिंट सांसद राघव ने कपिल शर्मा शो में पहले ही दे दी थीं। यहां कॉमेडियन कपिल शर्मा ने राघव से मजाकिया अंदाज में सवाल पूछा था। “गूड न्यूज कब आ रही है”, इस पर राघव ने कहा था कि जल्दी देंगे, आपको गुड न्यूज भी देंगे। उनके इस जवाब पर परिणीति हैरान के साथ हंसते हुए रिएक्शन देती नजर आई जो काफी सुर्खियों में रहा।