3 इडियट्स फिल्म में प्रोफेसर बने अच्युत पोतदार का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांसें
अच्युत पोतदार 91 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। वह ठाणे के ज्यूपिटर हॉस्पिटल में भर्ती थे। 18 अगस्त को उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने गई थी और फिर उनकी मौत हो गई।

मुंबई। 3 इडियट्स मूवी में प्रोफेसर का किरदार निभाने वाले एक्टर अच्युत पोतदार का सोमवार को निधन हो गया है। इस खबर से फिल्मी जगत में शोक की लहर आ गई है। एक्टर की मौत की असल वजह सामने नहीं आई है। वहीं कुछ मीडिया खबरों के मुताबिक, एक्टर को उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते मुंबई के ठाणे स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अच्युत पोतदार 91 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। वह ठाणे के ज्यूपिटर हॉस्पिटल में भर्ती थे। 18 अगस्त को उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने गई थी और फिर उनकी मौत हो गई। थ्री इडियट्स में निभाए उनके रोल को सभी याद कर रहे हैं। अच्युत का करियर बहुत ही शानदार रहा। वह अभिनय करने से पहले भारतीय सेना में सेवा दे चुके थे। वह कैप्टन के पद से रिटायर हुए थे।
यह भी पढ़ें: BJP को मिला नया प्रवक्ता, चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भड़का विपक्ष, वोट चोरी पर मांगा जवाब
उन्होंने 3 इडियट्स के अलावा रंगीला, इश्क, हम साथ साथ हैं, लगे रहो मुन्ना भाई और दबंग 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने अपने 44 साल के एक्टिंग करियर में 125 से ज्यादा फिल्मों, 95 टीवी शोज, 26 नाटक और 45 टीवी एड में काम किया है। स्टार प्रवाह चैनल के ऑफिशल अकाउंट से अच्युत पोतदार को श्रद्धांजलि दी गई। उनका जन्म 22 अगस्त, 1934 को जबलपुर में हुआ था।