क्रिसमस की चमक ने कोरोना महामारी के दौर में भी लोगों की जिंदगी को रौशनी से भर दिया है। आम लोगों से लेकर बॉलिवुड से सितारे तक, सभी क्रिसमस के रंग में रंगे हुए हैं। कहीं दोस्तों के साथ पार्टी हो रही है, तो कोई फैमिली के साथ घर पर ही त्योहार मना रहा है। किसी ने सोशल मीडिया पर अपना स्टेटस अपडेट करके लोगों को बधाई दी है तो कोई इमोशनल वीडियो शेयर करके अपने चाहने वालों से दिल की बात शेयर कर रहा है।

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने घर पर ही पूरे परिवार के साथ क्रिसमस मनाया। जया बच्चन, श्वेता, अभिषेक, ऐश्वर्या के साथ ही बिग बी के नाती अगस्त्य और पोती आऱाध्या, सभी ने घर पर ही क्रिसमस ट्री सजाया और खुशियां मनाईं। बच्चन फैमिली ने अपने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बिग बी ने इंस्टाग्राम पर भी अपनी फोटो शेयर की है।

 

बॉलिवुड दिवा करीना कपूर की क्रिसमस पार्टी में उनकी प्यारी बहन लोलो याने करिश्मा, सैफ अली खान, करीना की प्यारी ननद सोहा अली खान, कुणाल खेमू, अदार पूनावाला और नताशा पूनावाला शामिल हुए। इस पार्टी में बेबो ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थी।

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में अपने पति निक जोनास और उनकी फैमिली के साथ क्रिसमस मनाया।

चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपने क्रिसमस ट्री के साथ फोटो शेयर किया। अनन्या क्रिसमस ट्री के साथ पोज़ देती हुई बला की खूबसूरत दिख रही हैं। 

डांसिंग दिवा मलाइका अरोरा ने अपने बच्चों और पेरेंट्स के साथ रेड ड्रेस में रेड कैप पहने हुए फोटो शेयर किया है। और फैंस को क्रिसमस विश किया है।

वहीं रीतेश और जेनेलिया डिसूजा ने भी धूमधाम से क्रिमसम मनाया।

 

 शिल्पा शेट्टी ने क्रिसमस पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राज कुंद्रा, उनके बेटे विवान और वो डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस एनीमेटेड वीडियो में वे समुद्र किनारे वेकेशन मनाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के जरिए शिल्पा ने बताया है कि वे इस साल क्रिसमस वेकेशंस को कितना मिस कर रही हैं।