गौहर खान ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट के जरिए अपनी और जैद का रिलेशनशिप स्वीकार किया था। वेडिंग सेरेमनी मुंबई के आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में हुई। यहीं पर गौहर और जैद की मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी हुई थी। यहीं पर निकाह भी पढ़वाया गया। दोनों ने शादी में कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट पहना था।

गौहर ने गोल्डन और क्रीम कलर का लहंगा पहना था। दुल्हन के लुक में गौहर बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने सिर पर दुप्ट्टा कैरी किया था। गोल्डन-क्रीम शरारा के साथ हैवी ज्वेलरी में गौहर ब्यूटीफुल दिख रही थीं।

 

 

 

न्यूली वेड कपल की तरफ से शाम को फैमिली और खास दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी गई है।

गौरतलब है कि गौहर की शादी की हर रस्म का अपडेट फैंस को उनके सोशल मीडिया अकाउंट से मिलता रहा है। गौहर खान बिग बॉस-7 की विनर हैं, वे कई फिल्मों और बेव सीरीज में नजर आ चुकी हैं। जैद कोरियोग्राफर और डांसर हैं, गौहर औऱ जैद के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आते रहते हैं।

गौहर के ससुर इस्माइल दरबार भी बिग बॉस सीजन 3 में भाग ले चुके हैं। इस्माइल दरबार बालीवुड के दिग्गज संगीतकारों में से एक हैं। उन्होंने जैद से उम्र में बड़ी गौहर का रिश्‍ता मंजूर किया।

अपनी संगीत सेरेमनी में गौहर और जैद ने कई गानों पर परफार्मेंस दी। गौहर के ससुर और म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार ने अपनी सुपर हिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम का गाना तड़प तड़प के गाया। गौहर और जैद ने भी उनका साथ दिया।

गौहर और जैद की शादी के सभी फंक्शन की फोटोज और वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।