मुंबई। बॉलीवुड एक्टर्स कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए लगातार आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक औऱ नाम जुड़ गया है। हाल ही में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है, उन्होंने एक महीनें में एक लाख लोगों को खाना खिलाने का संकल्प लिया है। इसके लिए उन्होंने एक YOLO ‘यू ओनली लिव वन्स’ फाउंडेशन की स्थापना की है। जिसमें कई एनजीओ मिलकर काम कर रहे हैं।

 

जैकलीन इससे जुड़कर लोगों के खाने का इंतजाम कर रही हैं। देशभर में कोरोना की सेकेंड वेव की वजह से हाहाकार मचा है, काम धंधा बंद होने की वजह से मजदूर एक बार फिर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। इसी बीच जैकलीन ने एक लाख जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाने का संकल्प लिया है। इसी योजना के तहत जैकलीन फर्नांडीज मुंबई की सड़कों पर कई लोगों को खाना खिलाती दिखाई दे रही हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही  हैं, हर कोई उनके इस नेक काम की तारीफ कर रहा है। जैकलीन ने आगे बढ़कर समाज की मदद करने का बीड़ा उठाया है। वे खुद जरूरतमंदों के लिए खाना तैयार करती दिखाई दी हैं। वहीं स्टॉल लगाकर खाना परोस भी रही हैं।

 

जैकलीन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि ‘मदर टेरेसा ने एक बार कहा था भूख शांत होने पर शांति की शुरुआत होती है। मैं वास्तव में आज मुंबई रोटी फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करती हूं, जिसे मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त डी शिवानंदन चलाते हैं। महामारी के दौरान रोटी बैंक ने अब तक लाखों भूखे लोगों के लिए भोजन तैयार किया और उसे वितरित किया है। 

जैकलीन का कहना है इस काम मुहिम से जुड़कर उन्हें गर्व  हो रहा है। लोगों की मदद करने में उन्हे गर्व महसूस हुआ। वे लिखती हैं कि हम बस एक बार जिंदगी जीते हैं! आइए, इस जीवन को दूसरों की मदद करने और अपने आसपास के लोगों की #storiesofkindness को साझा करने के द्वारा इसके लायक बनाएं’। वे इस प्लेटफार्म पर लोगों की मदद की छोटी-छोटी प्रेरणादायक स्टोरीज शेयरकरने वाली हैं।

कोरोना काल की शुरुआत से ही बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इस काम में लगे हैं, वो लाखों लोगों की मदद कर चुके हैं। अब वे ब्रदर ऑफ इंडिया के नाम से फेमस हो गए हैं। लोगों की मदद के लिए खिलाड़ियों के खिलाड़ी कुमार याने अक्षय कुमार, दबंग एक्टर सलमान खान,अजय देवगन के नाम प्रमुख हैं। वहीं अब एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी इस नेक काम में जुड़ गई हैं।

सोशल मीडिया पर जैकलीन की जमकर तारीफ हो रही है। फोटो में जैकलीन YOLO फाउंडेशन की टी शर्ट पहने नजर आ रही हैं। जैकलीन रोटी बैंक एनजीओ के साथ मिलकर मई महीने में एक लाख जरूरतमंदो को खाना खिलाएंगी। वहीं वे फ़ीलाइन फाउंडेशन के साथ मिलकर जानवरों की मदद भी करने वाली हैं। वे सड़कों पर रहने वाले जानवरों की मदद करेंगी। हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी आवारा कुत्तों के इलाज के  लिए एक सेंटर की शुरुआत की है। विराट कोहली फाउंडेशन ने विवालदिस के साथ मिलकर पशु कल्याण का काम करने की शुरुआत की है। यह फाउंडेशन आवारा पशुओं के लिए सेफ शेल्टर होम का निर्माण करेगा। और उनकी सेहत का ख्याल रखेगा।

अजय देवगन ने कोरोना मरीजों के लिए 20 ICU बेड्स की व्यवस्था की है, उन्होंने बीएमसी को दान में एक  करोड़ रुपये दिए हैं। वहीं अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने कोरोना मरीजों के लिए 100 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मंगवाकर दिए हैं। वहीं आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहतकोष में दान दिया है। एक्ट्रेस और विजनेस विमन शिल्पा शेट्टी भी लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। वहीं भूमि पेडनेकर, सुष्मिता सेन, कटरीना कैफ विक्की कौशल भी बढ़चढ़कर लोगों की मदद कर रहे हैं।