ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जितनी ब्यूटीफुल हैं, वे उतनी बोल्ड भी हैं, हाल ही में उन्होंने पूल साइड वीकेंड मनाया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान उनके पति निक जोनास भी साथ थे। दोनों मस्ती के मूड में नजर आए। प्रिंयका की बिकिनी अवतार देखकर कई लोग उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

प्रियंका और निक बालीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड के भी सुपर सिजलिंग कपल माने जाते हैं। दोनों के करोड़ों फैंस हैं। इनकी लव स्टोरी एक फेयरीटेल की तरह है। दोनों का रोमांस सुर्खियों में रहता है। 

 

वायरल फोटोज में प्रियंका बिकिनी में पूल साइड सनबाथ ले रही हैं। वहीं निक फोर्क और नाइफ लेकर पोज देते नजर आए हैं। उन्होंने प्रियंका को अपना ब्रेकफास्ट बताया है। निक प्रियंका की बैक पर पोज दे रहे हैं। जिसे लेकर फैंस कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीती चोपड़ा ने अपनी दीदी और जीजू को इंस्टाग्राम कमेंट किया है, कि भई क्या कर रहे हो दोनों, यहां पर फैमिली भी है।

अब लोग निक और प्रियंका के मजे ले रहे हैं। तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज में प्रियंका के पति निक जोनस भी शर्टलेस नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने प्रियंका को हॉट कहा है तो कई ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई है। 

 

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सिटाडेल की शूटिंग में बिजी थीं। वे कुछ दिनों पहले ही शूटिंग का एक शेड्यूल खत्म करके वापस लौटी हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी लाइफ से जुडे अपडेट्स देती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा मैट्रिक्स 4 में भी नजर आने वाली हैं। जिसमें वे कीनू रीव्स के साथ दिखाई देंगी।