जानेमाने उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमेन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर दो तरह के मास्क के फोटो शेयर किए हैं, जिसमें लड़के वाले और लड़की वाले लिखा है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि इस मास्क ने उनकी बोलती बंद कर दी है।



 





आनंद महिंद्रा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं  और अक्सर मजेदार पोस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। वे अपनी हाजिर जवाबी से यूजर्स की बोलती बंद कर देते हैं। मास्क की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि मुझे नहीं पता कि खुश हो जाऊं या भयभीत हो जाऊं, सच में इस मास्क ने मेरी बोलती बंद कर दी है।



इन दिनों लोग हर मौके के लिए ब्रांडेड और डिजाइनर चीजें पसंद करते हैं, जब बात शादी की हो तो वह डिजाइन्स और खास हो जाते हैं। आजकल बाजार में डिजाइनर मास्क मिल रहे हैं। इस दौरान स्टाइल का भी ध्यान रखा जा रहा है। दूल्हा-दुल्हन की तरह लोग लड़केवाले और लड़कीवाले का मास्क लगाकर शादी में शिकरत कर रहे हैं।



सोशल मीडिया में वायरल मास्क के फोटो आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि कोरोना ये दिन भी दिखाएगा जिसमें लोग किसी को उनके मास्क के पहचानेंगे चेहरे से नहीं। आनंद महिंद्रा के पोस्ट पर कई मजेदार कमेंट्स आए हैं। कुछ ने लिखा है ग्रेट तो कुछ ने दूसरे मजेदार वीडियो शेयर किया है। एक यूजर ने सैनेटाइजर वाला शादी का कार्ड शेयर किया है। उस ट्वीट को भी लोग री ट्वीट कर रहे हैं।