देश विदेश की जानकारी चुटकियों में लोगों तक पहुंचाने वाला गूगल आज 23 साल का हो गया है। अपने 23वें बर्थ डे पर उसने खास एनीमेटेड डूडल तैयार किया है। गूगल सर्च इंजन की शुरुआत कैलिफॉर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो होनहार छात्रों Larry Page और Sergey Brin ने की थी।

 ये दोनों एक रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। शुरुआती दौर में Larry Page और Sergey Brin ने अपने सर्च इंजन को Google.stanford.edu एड्रेस नाम दिया था। जिसे औपचारिक तौर पर लॉन्च करने से पहले Backrub नाम दिया गया था। आगे चलकर इसे बदलकर Google कर दिया गया था।

दरअसल इस सिस्टम का नाम Google रखने के पीछे की वजह भी खास है, अगर गौर से देखा जाए तो 10100 या googol के लिए सामान्य स्पेलिंग है, जो कि बड़े स्तर पर सर्च इंजन बनाने के लिए लक्ष्य पर फिट बैठता है।

Google.com डोमेन का रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर 1995 को किया गया। आगे चलकर तीन साल बाद इसे कंपनी के तौर पर 4 सितंबर 1998 को रजिस्टर्ड कर लिया गया। जिसके बाद 27 सितंबर को इस गूगल सर्च इंजन पर बड़ी संख्या में आकंड़े सर्च किए गए। तभी से इसी दिन गूगल का जन्मदिन मनाया जाता है।यह दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। जिसके माध्यम से 100 से ज्यादा भाषाओं में लाखों चीजों की जानकारी पाई जा सकी है। चाहे आपको हाथ में छोटा सा मोबाइल हो या फिर बड़ा सा लैपटाप, या कम्प्यूटर बिना गूगल वह अधूरा सा लगता है। तेज रफ्तार भागती जिंदगी में लोगों की याददाश्त गूगल पर निर्भर हो गई है। 

अपने बर्थ डे पर गूगल ने केक का एक डूडल बनाया है।  जिसमें 23 साल लिखा है। वहीं उसनें Google शब्द को डोनट्स के तौर पर शो किया है। L को डूडल में केक पर जलती मोमबती के तौर पर दिखाया गया है। वहीं इनपर क्लिक करने पर गूगल से जुड़ी बहुत सी जानकारी बताई जाती है। वर्तमान में सुंदर पिचई गूगल के CEO हैं।