बॉलीवुड दीवा सोनम कपूर भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इनदिनों उनकी एक खास ड्रेस में फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें वे ऑफ शोल्डर फ्लोरल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। ड्रेस बोट शेप नेक है, साथ में उन्होंने लॉन्ग स्कर्ट कैरी किया है। हाल में सोनम ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया इस मौके को खास बनाने के लिए एक छोटी सी पार्टी रखी गई थी। बर्थडे पार्टी में आनंद और उनके कुछ खास फ्रेंड्स ही शामिल थे।

 

 

इस मौके पर उन्होंने लंदन के जाने माने इंडियन रेस्टोरेंट में डिनर किया था। इस मौके पर वे बहुत क्यूट  नजर आई हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सोनम की इस ड्रेस की कीमत 1.40 लाख रुपये है।

 

 

ये ऑफ शोल्डर ड्रेस पिंक और व्हाइट कलर की है, जिसमें फ्लोरल प्रिंट हैं। इस ड्रेस में सोनम बहुत ब्यूटीफुल लग रही हैं। इस ड्रेस में क्राप टॉप और फ्लोर लेंथ फ्लोरल स्कर्ट है। सोनम ने इस मौके पर मिनिमल ज्वैलरी कैरी की थी, उनका ये लुक स्टाइलिश और क्लासी लग रहा था। सोशल मीडिया पर हजारों लाइक्स और शेयर और कमेंट मिल चुके हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम अपने स्टाइल और खास अंदाज के लिए फेमस हैं। वे अक्सर नए स्टाइल और ट्रेड्स फालो करते दिखाई देती हैं। वे यंग गर्ल्स के लिए रोल मॉडल हैं। वे सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।