इंडियन प्रीमियर लीग फेज-2 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला होने वाला है। इससे पहले विराट कोहली का जिम में वर्क आउट करते वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस कह रहे हैं कि क्या RCB के कैप्टन विराट CSK याने महेंद्र सिंह धोनी की टीम से मुकाबले की तैयारी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर विराट ने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। जिसे उनके फैंस पसंद कर रहे हैं। साथ ही मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। इससे पहले भी विराट कोहली अपने जिम वर्कआउट की फोटोज और वीडियो शेयर करते रहे हैं। वहीं लवली वाइफ अनुष्का शर्मा भी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। T20 वर्ल्ड कप के मुकाबवे के पहले विराट का जिम में जमकर पसीना बहाना फैंस को लुभा रहा है। इस वीडियो में विराट डंबल लेकर लंजेस करते दिखाई दे रहे हैं। लंजेस एक्सरसाइज लोअर बॉडी की स्ट्रेंथ बनाने का काम करती है। जिससे ग्लूट, क्वाड और हैमस्ट्रिंग की मसल्स की स्ट्रैंथनिग होती हैं। इससे बॉड़ी की फ्लेक्सिबलिटी बढ़ती है। लंजेस कई तरीके के होते हैं, जैसे फॉरवर्ड लंज, रिवर्स लंज और साइड लंजेस।

विराट अपनी फिटनेस का खासा ख्याल रखते हैं, एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें दिल्ली के छोले भटूरे बहुत पसंद हैं। जब  भी वे दिल्ली जाते हैं तो एक खास रेस्टोरेंट के छोले भटूरे जरूर खाते हैं। विराट का कहना है कि अगले दिन वे तब तक वर्कआउट करते हैं, जब तक की छोले भटूरे से मिली कैलोरी बर्न नहीं कर लेते। यही प्रेक्टिस उनकी वाइफ अनुष्का भी अपनाती हैं।

इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 156 मिलियन फालोअर्स हैं, वे भारत और एशिया के पहले सेलिब्रिटी हैं जिनके 150 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग वाले वे दुनिया की चौथी खेल हस्ती हैं। रिपोर्ट का दावा है कि इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए एक करोड़ चार्ज करते हैं। जबकि किसी कमर्शियल पोस्ट के लिए 5 करोड़ फीस लेते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल विराट के जिम वर्कआउट का वीडियो 22 लाख से ज्यादा लाइक किया जा चुका है।