नई दिल्ली। जापान में बीती रात भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। स्थानीय समयानुसार रात करीबन 11 बजे भूकंप आया। भूकंप जापान के फुकुशिमा में महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है। इस भूकंप में 100 से भी ज़्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।  

फुकुशिमा में आए भूकंप का असर राजधानी टोक्यो में भी दिखा। टोक्यो में भी भूकंप आने के बाद इमारतें हिलने लगी। फुकुशिमा में करीबन 104 लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि अब तक भूकंप में किसी व्यक्ति के मौत की सूचना नहीं है। सुनामी की संभावनाओं से भी इनकार किया जा रहा है

शनिवार रात आए भूकंप से फुकुशिमा की बिजली भी गुल हो गई। हालांकि रविवार सुबह को बिजली रिस्टोर कर ली गई। भूकंप के तेज़ झटके के बाद ट्रेनों को भी हाल्ट पर कर दिया गया है। ट्रैक खराब होने के चलते शिनकानसेन बुलेट ट्रेन सेवा को फिलहाल मंगलवार तक के लिए रोक दिया गया है। 

भूकंप की बात की जाए तो जापान में 6 की तीव्रता से ज़्यादा दुनिया के बीस प्रतिशत भूकंप आते हैं। भूकंप से प्रभावित इलाकों में जापान अग्रणी है। मार्च 2011 में जापान में आई सुनामी के कारण 20 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी।