इजरायल के बाद अमेरिका के खिलाफ भी ईरान ने जंग छेड़ दी है। मिडल ईस्ट में ईरान ने एकसाथ सात देशों में हमला किया है। ईरान ने इन देशों में स्थित अमेरिका के 7 सैन्य अड्डों को ईरान ने निशाना बनाया है। धमाके ऐसे कि देखने वालों की रूह कांप जाए। हर तरफ धमाकों की आवाजें और आग की लपटें और धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है।

ईरान ऑब्जर्वर की ब्रेकिंग रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सेना ने अपनी घातक बैलिस्टिक मिसाइलों का मुंह अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की ओर खोल दिया है। इस हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है क्योंकि यह आधुनिक इतिहास के सबसे बड़े और व्यापक मिसाइल हमलों में से एक माना जा रहा है। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपनी संप्रभुता पर हुए हमले का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

ईरानी हमलों की सबसे बड़ी खबर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से आई है। यहां स्थित अमेरिका के प्रमुख 'अल धाफरा' एयर बेस पर ईरान ने कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इस हमले में अमेरिकी बेस को भारी नुकसान पहुंचने की खबरें मिल रही हैं।
उधर, बहरीन से जो तस्वीर सामने आई है, उसमें अमेरिका के नेवल बेस को ईरान ने पूरी तरह तबाह कर दिया है। वहीं कतर में बेस पर हमले के दौरान अमेरिका ने अपने सभी नागरिकों को बंकर में छिपने के लिए कहा है।

ईरान की मिसाइलों ने केवल यूएई ही नहीं, बल्कि इजरायल, बहरीन, कतर, सऊदी अरब, जॉर्डन और कुवैत में स्थित अमेरिकी ठिकानों को भी अपना निशाना बनाया है। इन सभी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों पर एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं। विशेष रूप से कतर और कुवैत जैसे देशों में, जहां अमेरिका की बड़ी सैन्य मौजूदगी है, वहां हालात बहुत तनावपूर्ण हो गए हैं। इजरायल में भी ईरानी मिसाइलों के पहुंचने के बाद सुरक्षा अलार्म बजने लगे और लोग सुरक्षित ठिकानों की ओर भागने लगे।

ईरान के इस व्यापक पलटवार के बाद अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर होती दिख रही है। जिन सात देशों में हमले हुए हैं, वहां अफरा-तफरी का माहौल है और अमेरिका अपनी अगली रणनीति तैयार करने में जुटा है। ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर उस पर हमला हुआ तो वह पूरे क्षेत्र को युद्ध की आग में झोंक देगा। विशेषज्ञों का मानना है कि सात देशों में एक साथ हमला करना इस बात का संकेत है कि अब यह लड़ाई केवल दो देशों के बीच नहीं रही, बल्कि एक बड़े क्षेत्रीय या वैश्विक युद्ध में तब्दील हो सकती है।