भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग के 20 अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए किया गया है। इनमें 16 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा (Meritorious Service) और 4 को विशिष्ट सेवा (President’s Medal for Distinguished Service) के लिए चुना गया है। चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक अगले साल प्रदान किए जाएंगे। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल के लाल परेड मैदान में होने वाले पदक अलंकरण समारोह में पहले से राष्ट्रपति पदक प्राप्त कर चुके कुल 47 विभूतियों को मुख्यमंत्री मोहन यादव सम्मानित करेंगे।
मुख्यमंत्री 15 अगस्त की सुबह लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए गए पदक सौंपेंगे। इसी कार्यक्रम में सर्वोत्कृष्ट जीवन रक्षा पदक से सम्मानित होने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:CG: दुर्ग में Lotte Choco Pie के बिक्री और भंडारण पर रोक, जांच में तय सीमा से ज्यादा मिला प्रिजर्वेटिव
समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को 9 विशिष्ट सेवा पदक और 33 सराहनीय सेवा पदक प्रदान करेंगे। इसके अलावा होमगार्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए 3 राष्ट्रपति पदक दिए जाएंगे। इस तरह पुलिस और होमगार्ड के कुल 45 पदक समारोह में प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही दो विभूतियों को सर्वोत्कृष्ट जीवन रक्षा पदक भी मुख्यमंत्री के हाथों प्रदान किए जाएंगे। इस तरह समारोह में कुल 47 विभूतियों का सम्मान होगा।
मध्य प्रदेश के जिन 16 अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन सराहनीय सेवा पदक के लिए किया गया है उनमें उप महानिरीक्षक सिमाला प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत और विजय कुमार भगवानी शामिल हैं। निरीक्षक स्तर पर हरनारायण जायसवाल, विजय चौधरी, अमित जैन, अनीता कदम और रजनी तिवारी को चुना गया है।
इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक दिनेश चंद नागर और भूपेंद्र सिंह बैस, प्रधान आरक्षक भास्कर प्रताप सिंह, भाग सिंह तोमर और सत्य नारायण यादव, आरक्षक संतोष कुमार नायक और संतोष कुमार परिहार तथा उप निरीक्षक डॉ. संतोष यादव का भी सराहनीय सेवा पदक के लिए चयन हुआ है।
यह भी पढ़ें:आजादी के दिन श्रीलंका के खिलाफ 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, WTC के लिहाज से अहम है यह मैच
राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक (President’s Medal for Distinguished Service) के लिए मध्य प्रदेश से चार नाम चुने गए हैं। इनमें पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, उप महानिरीक्षक सुनील पांडेय, निरीक्षक अनिल कुमार भदौरिया और आरक्षक राजलोचन प्रसाद दुबे शामिल हैं। इन 20 चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक अगले वर्ष प्रदान किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाला यह पदक अलंकरण समारोह पुलिस और होमगार्ड के उन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण होगा जिन्हें पूर्व में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री मोहन यादव लाल परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पदक प्रदान कर सम्मानित करेंगे। साथ ही उत्कृष्ट जीवन रक्षा के लिए चयनित दो विभूतियों को भी सम्मान मिलेगा।
यह भी पढ़ें:MP में मानसून का नया स्ट्रॉन्ग सिस्टम, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, खरगोन में साटक जलाशय ओवरफ्लो