धार। मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल धार जिले में एक महिला की बर्बरता पिटाई करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पांच लोग महिला को पकड़े हुए हैं और एक व्यक्ति लाठी से उसकी पिटाई कर रहा है। वहीं, तमाशबीन बने लोग उसका वीडियो बना रहे हैं लेकिन किसी ने उसे बचाने की जहमत नहीं उठाई है।

घटना ग्राम जिले से कुक्षी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोदी कोकरी का बताया जा रहा है। यहां सरपंच नूर सिंह भूरिया व उसके गुर्गों ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। मामले में पुलिस सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सरपंच को तत्काल गिरफ्तार करने के बाद देर रात पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता है। जो भी महिलाओं के साथ इस प्रकार का कृत्य करेगा पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।