भोपाल| भोपाल से सिरोंज जा रही सतगुरु ट्रेवल्स की यात्री बस कांकड़खेड़ी घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे का कारण बस की कमानी टूटना बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।
इस दुर्घटना में करीब 30 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत शासकीय अस्पताल सिरोंज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए छह यात्रियों को जिला अस्पताल विदिशा रेफर किया गया है, क्योंकि उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 26 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर
घटना की जानकारी मिलते ही सिरोंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्रशासन घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने में जुटा है और दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।