भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता को एक बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। प्रदेश में संपत्ति की खरीदी-बिक्री की दरों में 30 जून तक कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने पर दो फीसदी की छूट जारी रहेगी। कोरोना महामारी की वजह से इसे पहले की ही तरह रखा जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि आम नागरिकों की सुविधा के मद्देनजर संपत्ति की रजिस्ट्रेशन दर में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है।
पहले जारी गाइडलाइन के हिसाब से प्रदेश में महिलाओं के नाम पर जमीन खरीदने पर शुल्क में 2 फीसदी की छूट मिलती रहेगी। वहीं सामान्य रजिस्ट्रेशन की दर 3 फीसदी है, जबकि महिलाओं के लिए 1 फीसदी रिजस्ट्री शुल्क लगता है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कहना है कि सरकार की कोशिश है कि उप पंजीयक कार्यालय चरणबद्ध तरीके से खुले, जिससे प्रदेश की जनता रजिस्ट्री आसानी से करा सके और प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था सुचारु रुप से चलता रहे प्रभावित न हो। नए वित्तिय वर्ष की शुरुआत में हर साल अप्रैल से शुल्क में बदलाव किया जाता है। लेकिन इसे फिलहाल 30 जून तक टाल दिया गया है।