भोपाल। बीती रात राजधानी भोपाल में एक तेज़ रफ्तार कार ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। जिसमें 7 लोग घायल हो गए।श्रद्धालुओं को कुचलने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। 

यह मामला स्टेशन के बजरिया थाना क्षेत्र की है। शनिवार रात करीब 11 बजे श्रद्धालुओं का एक जुलूस मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहा था। इसी दौरान चांदबड़ की ओर से आ रही एक तेज़ रफ्तार कार ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। श्रद्धालुओं को कुचलने के बाद कार चालक ने रिवर्स किया और वह मौके से फरार हो गया। इस दौरान एक बच्चा भी कार की चपेट में आ गया।

इस पूरी घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लोगों ने कार चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हत्यारा लोगों की पकड़ में नहीं आ पाया। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया। 

ताजा जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस लगातार आरोपी कार चालक और इसके साथ कार में बैठे व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है।