भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी की विकास यात्रा का लगातार विरोध जारी है। प्रदेश का हर वर्ग बीजेपी की विकास यात्रा का आईना दिखा रहा है। गरोठ के किसानों ने तो बीजेपी की विकास यात्रा को धक्का यात्रा बता दिया। 



गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसानों का मान मनौव्वल करते दिखाई दे रहे हैं। विधायक कहते नज़र आ रहे हैं कि किसानों के खेतों का सर्वे कराया जाएगा। 





लेकिन आक्रोशित किसान विधायकों को मुंह तोड़ जवाब देते कह रहे हैं कि उन्हें अपने खेतों का कोई सर्वे नहीं कराना है। यह विकास यात्रा नहीं धक्का यात्रा है। आपके पीए ने हमारे साथ धक्का मुक्की की है। 



दूसरी तरफ़ बागली विधानसभा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें स्थानीय विधायक पहाड़ सिंह कन्नौज जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय झल्लाते नज़र आ रहे हैं। पहाड़ सिंह को बिना जंग के सवालों का जवाब दिए बगैर अपने काफिले में बैठकर जाते देखा जा सकता है। जिसके बाद लोग पहाड़ सिंह हाय हाय के नारे लगाते दिख रहे हैं। 





कांग्रेस ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए कहा है कि शिवराज सरकार की निकास यात्रा चरम पर है। हालांकि विकास यात्रा में हो रहे पुरजोर विरोध से खुद बीजेपी भी चिंतित है। बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश सरकार और पार्टी संगठन ने इस संबंध में जवाब भी तलब किया है।