बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल से दु:खद खबर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सासंद सुभाष आहूजा का निधन हो गया है। आहूजा पिछले कुछ समय से काफी बिमार चल रहे थे। वहीं उनकी अंत्येष्टि में मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर सम्म्लिति होंगे। पार्थिव देह शाम चार बजे अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी।

इसके अतिरिक्त भारत भारती में चल रहे प्रचारक वर्ग में मौजूद प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी शामिल हो सकते हैं। आहूजा 75 साल के थे। उन्होंने सोमवार सुबह 3: 35 पर अंतिम सास ली। उकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान ताप्ती टॉवर, कॉलेज रोड बैतूल से निकलेगी। श्रध्दांजलि के लिए उनका पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय विजय भवन पर रखा जाएगा। जहां कई भाजपा कार्यकर्ता सहित आम लोग आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने जानकारी दी कि जिले के सभी विधायक अंतिम दर्शन में शामिल होंगे। 

यह भी पढ़ें: छतरपुर में ATM में नकदी लोड करने वाले ने ही लूटे 61 लाख, तीन भाइयों संग रची साजिश

बैतूल सांसद रहे आहूजा बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भी रहे है। और उस समय स्व प्रमोद महाजन के सीनियर भी थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी में कई सालों तक एक्टिव रहकर जरूरी भूमिका निभाई और युवाओं को राजनीति और रोजगार से जोड़ने में अहम योगदान दिया। वहीं संसद में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद उन्होंने 1980 और 84 में दोबारा चुनाव में खड़े हुए हालांकि उन्हें यहां हार मिली। वे कोयला सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे हैं।