भोपाल। प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है। पिछले 24 घंटे में कई ज़िलों में हवाओं के साथ बारिश हुई, कई जिलों में तूफ़ान चले वहीं राजधानी भोपाल में हल्की बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते आज सुबह से हल्की ठंड का अहसास हुआ। दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना हैं।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपरी हिस्से में हवा का चक्रवात बना हुआ है। जबकि कर्नाटक तक द्रोणीका लाइन बनी हुई है। इसकी वज़ह से हवाओ में नमी बनी हुई है।

दोपहर बाद मौसम बदलाव की संभावना जताई जा रही है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ के कांकेर में बुधवार को तेज बारिश हुई, वहीं मध्यप्रदेश के कई ज़िलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

अचानक मौसम में हुए बदलाव के चलते प्रदेश की राजधानी भोपाल, सतना, छिंदवाड़ा, में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के कारण आज तापमान में गिरावट हो गई। सुबह लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। वहीं आज सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। जिसके चलते सूरज के तेवर कम है।