भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष पद से माधव सिंह डाबर को हटा दिया गया है। डाबर ने भाजपा से बगावत कर विधानसभा का निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

वन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर डाबर बागी हो गए थे। इसके बाद पार्टी ने उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया था। माधव से दो बार जोबट से विधायक रह चुके हैं। 

दरअसल, पिछले विधानसभा उपचुनाव में जोबट से भाजपा ने कांग्रेस से आई सुलोचना रावत के बेटे विशाल रावत को टिकट दिया था। इसके बाद माधव सिंह डाबर बागी हो गए थे। 

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने उन्हें निगम मंडल में एडजस्ट किया। लेकिन चुनाव में टिकट कटने के बाद वे निर्दलीय मैदान में आ गए थे। इसके बाद उन्हें निष्कासित कर दिया गया। चुनवा बाद अब उन्हें निगम मंडल से भी हटाने की मांग तेज हो गई थी। ऐसे में गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया।