नई दिल्ली। देश में बदलते राजनीतिक हालात पर मंथन के लिए इंडिया गठबंधन की बैठक आज दिल्ली में स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई। इस बैठक में उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ऑनलाइन जुड़े, जबकि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, सुप्रिया सुले, कपिल सिब्बल समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
मीटिंग के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि करीब 2 घंटे से ज्यादा चली बैठक में 5 मुद्दों पर सहमति बनी है। NEET में देश के युवाओं के साथ धोखा हुआ है। NEET और CBSE की गड़बड़ी के लिए शिक्षा मंत्री जिम्मेदार हैं, वह तुरंत इस्तीफा दें।
उन्होंने कहा कि गठबंधन हर 2 महीने में महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर बैठक करेगा। SIR और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर INDIA ब्लॉक CJI को लेटर भी लिखेगा। 8 अगस्त को अगली बैठक हैदराबाद में होगी। मानसून सत्र के दौरान भी विपक्ष बैठक करेंगे।
इंडिया ब्लॉक की बैठक में 5 बिंदुओं पर सहमति बनी
1. SIR के मुद्दे पर CJI को पत्र लिखा जाएगा।
2. विद्यार्थियों के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
3. आर्थिक स्थिति, बेरोज़गारी, मंहगाई और किसानों के मुद्दे पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग।
4. हर दो महीने में गठबंधन की बैठक, अगली बैठक हैदराबाद में होगी।
5. संसद सत्र के दौरान नेता विपक्ष की अध्यक्षता में रोजाना बैठक होगी।