मुरैना। मुरैना जिले के पोरसा इलाके में अंधविश्वास और दहेज प्रताड़ना का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने अपने ससुर पर अनैतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि उसके ससुर उसपर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर 3 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे हैं। महिला ने जब पूरा मामला अपने पति को बताया तो पहले तो पति ने कहा कि उसके पिता किसी दैवीय शक्ति के प्रभाव में है। बाद में कहने लगा कि शायद उनका दिमाग खराब हो गया है। मामला हाथ से जाता देख अब ससुर कह रहा है कि किसी ऊपरी शक्ति की वजह से उसने बहू से रिलेशन बनाने की बात कही होगी, लेकिन अब उसे कुछ याद नही हैं। वहीं बेटे का कहना है कि उसका पिता पागल हो गया है।

महिला ने तंग आकर पति और ससुर के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी है। हैरानी की बात ये है कि जब महिला अपने इलाके की पीड़ित महिला ने स्थानीय महिला पुलिस को आपबीती सुनाई तो वो उसने कोई कार्रवाई नहीं की, हारकर बहू को मुरैना के महिला थाने में शिकायत दर्ज करानी पड़ी। बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी सास की मौत के बाद से उसके ससुर की नीयत उसपर खराब हो गई है। वह उसपर रिलेशन बनाने का दबाव बना रहा है। जब भी वह ससुर की अनाप शनाप बातों का विरोध करती तो कहता कि देवता के प्रभाव से वह ऐसा कहने को मजबूर हैं।

फिलहाल पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला बनाया है, मामले की जांच जारी है। पीड़िता का कहना है कि सास की मौत के बाद पति और ससुर का व्यवहार बदल गया है। दोनों उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। महिला की शादी 4 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं।