रतलाम। कांग्रेस ने रतलाम नगर निगम में महापौर पद प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यहां रतलाम जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट पर दांव लगाया है।

कांग्रेस पार्टी पहले ही 15 नगर निगमों में महापौर पद प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी थी, केवल रतलाम में घोषणा करना बाकि था। रतलाम पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कांति लाल भूरिया के प्रभाव वाला जिला है। यहां कांग्रेस ने युवा प्रत्याशी मयंक जाट को उम्मीदवार बनाकर युवा मतदाताओं में संदेश देने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि मयंक जाट को उम्मीदवार बनाने में युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया की अहम भूमिका रही हैं। 

इससे पहले संभावित दावेदारों में कांग्रेस से युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट व पूर्व पार्षद राजीव रावत के साथ प्रभु राठौड़ का भी नाम शामिल था। इसमें भी मयंक के नाम पर सहमति बन गई थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से 15 जून को घोषणा होने की संभावना जताई जा रही थी।

भाजपा ने पहले ही रतलाम नगर निगम में महापौर पद प्रत्याशी की घोषणा कर दी थी। यहां भाजपा ने प्रह्लाद पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रतलाम के मतदाता किसे अधिक मत देकर महापौर प्रत्याशी चुनते हैं।