भोपाल। प्रदेश में हर साल माशिमं बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। यह परीक्षा हर साल फरवरी से लेकर मार्च ,अप्रैल तक चलती है। विभिन्न जिलों में 10वीं और 12वीं के छात्र बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने भोपाल में अगले साल 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। इस बार यह 6 महीने पहले ही जारी की गई।
12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी। वहीं, 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी और 2 मार्च को अंतिम पेपर होगा। पिछले साल 6 अगस्त को टाइम टेबल जारी किया गया था। दोनों ही बोर्ड कक्षाओं का पहले दिन हिंदी का पेपर होगा। प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगी। एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगी। सभी उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। 15 मिनट पहले एग्जाम हॉल में एंट्री बंद कर दी जाएगी। एग्जाम शुरू होने से 10 मिनट पहले स्टूडेंट्स को उत्तरपुस्तिका उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं, 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस का रिसाव, लोगों ने आंखों में जलन की शिकायतें की
दोनों ही परीक्षाओं में 16.60 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इनमें कक्षा 10वीं के 9.53 हजार तो वहीं 12वीं के 7.06 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इस साल 10वीं के रिजल्ट में 76.42 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। पिछले साल यानी 2024 में MP बोर्ड का 10वीं रिजल्ट 58.10 फीसदी रहा था। वहीं, 12वीं बोर्ड के परिणाम में 74.48% छात्र-छात्राएं पास हुए थे।