भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से संवाद किया। उनके सवालों के जवाब भी दिए। इसके बाद सिंगर जुबिन नौटियाल की परफॉर्मेंस में बैरिकेडिंग को लेकर छात्रों और पुलिस में विवाद हो गया। स्टूडेंट्स बैरिकेड्स पर चढ़ गए। कुर्सियां फेंक दीं। 

हंगामे के दौरान एक छात्रा भीड़ में दब गई। पुलिस ने कुछ स्टूडेंट्स को थप्पड़ मार दिए। इसपर वे भड़क गए। हल्का बल प्रयोग कर उनको खदेड़ दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 2027 को युवा वर्ष घोषित करते हुए MPPSC की परीक्षा साल में दो बार कराने समेत कई घोषणाएं कीं।

दरअसल, जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम में बैरिकेड पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश कर रहे स्टूडेंट्स और पुलिस के बीच विवाद हो गया। छात्रों ने पुलिस से जमकर बहस की और मौके पर कुर्सियां व धूल फेंकने लगे। इसी दौरान भीड़ में एक छात्रा दब गई। स्थिति संभालने के दौरान पुलिसकर्मियों ने कुछ छात्रों को थप्पड़ भी जड़े।

हंगामा बढ़ने पर बीजेपी के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पीछे हटने के लिए कहा, जिसके बाद पुलिस बल को मौके से वापस बुला लिया गया। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

संवाद के दौरान मेडिकल कॉलेज की डॉ. नीरज चटर्जी ने पूछा कि हमारे देश के युवा नशे की बढ़ती हुई दशा से प्रभावित हो रहे हैं, जिससे भविष्य पर इम्पैक्ट बढ़ रहा है। नशे के ऊपर कार्रवाई के साथ नशे को दूर करने के लिए क्या करेंगे? इसपर सीएम ने जवाब दिया कि हमारी सरकार ने परसों पीएम के निर्देश में गृह मंत्री ने समीक्षा ली। जिसमें हमने निर्णय किया है कि 2029 तक प्रदेश और देश को नशे से मुक्त कराएंगे। नशे से परिवार बर्बाद हो जाते हैं। युवा पीढ़ी बर्बाद हो जाती है। हमारी सरकार कठोर कार्रवाई करेगी