भोपाल। मोहन सरकार ने शनिवार देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल का ऐलान किया, जिसके बाद आदेश जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात 47 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें 7 जिलों के कलेक्टर और 7 एसपी शामिल हैं। गृह विभाग द्वारा देर रात ये आदेश जारी किया गया है।

राज्य में 26 IAS अफसरों तबादला किया गया है। विदिशा, शहडोल, मंडला, राजगढ़, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, और नीमच जिले के कलेक्टरों को बदला गया है। इन जिलों में नई नियुक्ति की गई है। वहीं 21 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है, जिसमें 7 जिलों के एसपी शामिल हैं। रायसेन, मुरैना, अनूपपुर, पांढुर्णा, मऊगंज, बालाघाट, और मंदसौर जिलों में एसपी का ट्रांसफर किया गया है।

इन कलेक्टरों का ट्रांसफर
* नीमच कलेक्टर दिनेश जैन को पंचायत एवं ग्रामीण विकास का अपर सचिव बनाया गया है जबकि उनकी जगह हिमांशु चंद्रा अब नीमच कलेक्टर होंगे। चंद्रा फ़िलहाल भोपाल में अपर कलेक्टर हैं।
* शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर की जगह केदार सिंह नए कलेक्टर होंगे।
* विकास मिश्रा की जगह अब हर्ष सिंह डिंडोरी के नए कलेक्टर होंगे।
⁠* गिरीश कुमार मिश्रा को बालाघाट से हटाकर राजगढ़ कलेक्टर बना दिया गया है।
* आशीष वशिष्ठ की जगह हर्षल पंचोली को अनूपपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
* सलोनी सिडाना की जगह सोमेश मिश्रा मंडला के नए कलेक्टर होंगे।
* बुद्धेश कुमार वैद्य की जगह रोशन कुमार सिंह विदिशा के नए कलेक्टर बनाये गए हैं।
* बालाघाट के नए कलेक्टर मृणाल मीना होंगे।