नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने NSUI के विजय शंकर मीणा को शिकस्त दी, जिन्हें 22,523 वोट मिले।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर NSUI के बागी उम्मीदवार दीपांशु शौकीन भारी मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 30,615 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ABVP के ईशु मौर्या को 16,910 वोट मिले। कांग्रेस के स्टूडेंट विंग NSUI को एक भी पद हासिल नहीं हुआ।
पिछले 17 सालों में यह पहली बार है जब DUSU के केंद्रीय पैनल में कोई निर्दलीय उम्मीदवार जीता हो। DUSU चुनाव के लिए शुक्रवार को 52 कॉलेजों में मतदान हुआ था। इसमें 40.46% वोटिंग हुई और 1,51,519 छात्रों में से 61,312 ने मतदान किया।
किस पद पर किसने जीत दर्ज की
अध्यक्ष- यश डबास (एबीवीपी)
उपाध्यक्ष-दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)
सचिव-रिया छाबड़ी (एबीवीपी)
संयुक्त सचिव-लक्ष्यराज सिंह (एबीवीपी)
बता दें कि शुक्रवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में आरएसएस समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बीच मुख्य मुकाबला हुआ। भारतीय राजनीति की नर्सरी कहे जाने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी रहती हैं और इस बार का ये चुनाव इसलिए भी खास रहा, क्योंकि जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद हुआ है, जो GEN-Z के मूड को दर्शाता है। डूसू चुनाव के दौरान सत्य निकेतन में पीजी दुर्घटना का मामला भी सुर्खियों में रहा, जिसमें कई बच्चों की मौत हुई थी।