पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण ने डाक विभाग के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार की जान ले ली। डाक विभाग के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया है। नीतीश कुमार ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा है कि डाक विभाग अनिल कुमार का निधन से डाक विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना के 13789 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। 82 लोगों की मौत के बाद कोरोना से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2642 हो गया है। वहीं कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4,84,106 तक पहुंच गया है। इन में से 373261 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 1,08,202 है। बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 77.10 फीसदी है। प्रदेश में अब 45 साल से ज्यादा के 62,402 लोगों ने टीका लगवा लिया है, जिसके बाद वैक्सीनेशन करवाने वालों की संख्या 72,28,280 हो चुकी है।

और पढ़ें: भारत मे कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में आए 3.92 लाख नए मामले

वहीं देशभर में बीते 24 घंटों में 3.92 लाख नए केस दर्ज किए गए हैं वहीं संक्रमण के कारण 3689 मरीजों की मौत हुई है।  भारत में रोजाना कोरोना से मरने वालों का आकंड़ा 3500 से ज्यादा होता जा रहा है।