पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। आज सुबह 8 बजे से राज्य के 46 काउंटिंग सेंटरों पर मतगणना जारी है। राज्य में NDA भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। रुझानों के मुताबिक भाजपा 94 सीट जबकि जेडीयू 84 सीट पर आगे है। लोजपा असर 19 सीट कर आगे है। HAM पांच और RLMP भी चार सीट पर आगे है।
महागठबंधन के दल शर्मनाक हार की ओर बढ़ रहे हैं। राजद सिर्फ 25 सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस महज दो सीट पर आगे है। CPIML दो जबकि सीपीई एक सीट कर आगे है। मुकेश सहनी की पार्टी VIP खाता भी खोलने में असफल रही है। वहीं प्रशांत किशोर की जनसुराज भी एक भी सीट हासिल करती नहीं दिख रही है।
बिहार में दो चरणों में हुए मतदान में पहली बार रिकॉर्ड 67% से अधिक वोटिंग हुई है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मतदान प्रतिशत 9% ज्यादा रहा है। 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनाव में राज्य के 7.45 करोड़ मतदाताओं ने 2,616 उम्मीदवारों का भाग्य तय किया था। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीट पर हुए मतदान में 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। वहीं 11 नवंबर को दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर 69.12 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में पहली बार इतनी ज्यादा वोटिंग हुई है। वहीं इस बार राज्य की महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले में 9 फीसदी अधिक मतदान किया है।