रांची। झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले ईडी की टीम ने उनसे 7 घंटे की लंबी पूछताछ की। पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।

ED उन्हें गिरफ्तार करके अपने दफ्तर ले गई है। सुबह 10 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद अब मंत्री चंपई सोरेन झारखंड के अगले सीएम होंगे। वे महागठबंधन के विधायक दल के नेता चुने गए हैं।

राज्य में बदल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। चंपई सोरेन को विधायक दल का नया नेता चुना गया है...सभी विधायक हमारे साथ हैं।