नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा की मां प्रतिभा देवी शर्मा का निधन हो गया है। वे 89 साल की थीं। अपनी मां के निधन की दुखद सूचना खुद आनंद शर्मा ने दी है। प्रतिभा देवी शर्मा उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज कांग्रेस नेता की मां का अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।



आनंद शर्मा ने आज सुबह ट्विटर के जरिए बताया कि उनकी मां प्रतिभा देवी शर्मा का बीती रात निधन हो गया है।  





आनंद शर्मा फिलहाल राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हैं। वे मनमोहन सिंह के सरकार में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रह चुके हैं।



अशोक गहलोत ने प्रकट की संवेदना 





आंनद शर्मा की मां के निधन की खबर सुनकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आनंद शर्मा और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। गहलोत ने कहा है, आनंद शर्मा जी की माता जी के निधन पर आंनद शर्मा और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दे। और साथ ही इस पीड़ा को सहन करने के लिए भगवान कांग्रेस नेता के पूरे परिवार को शक्ति दे।