नई दिल्ली। भारत मंडपम में हुए एआई समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु पर कोर्ट का आदेश आ गया है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। कोर्ट ने क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल को जांच का जिम्मा सौंपा है। दिल्ली पुलिस ने पहले अदालत से उदय भानु के लिए 7 दिन की पुलिस रिमांड की मांग थी, लेकिन कोर्ट ने 4 दिन की ही रिमांड स्वीकृत की है।

कांग्रेस के यूथ प्रेसिडेंट को कोर्ट लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस ने अपनी ओर से दी दलील में बताया कि इस मामले में देश के अलग-अलग जगहों के लोग शामिल हैं। सभी को जांच के लिए कई जगह ले जाना है इसलिए सात दिनों की कस्टडी चाहिए। कोर्ट ने पुलिस को 7 दिन की जगह 4 दिन की ही पुलिस रिमांड स्वीकृत की है। 

दिल्ली पुलिस ने कहा कि इन लोग ने वैश्विक मंच पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचने की कोशिश की है। इन लोगों ने तमाम फॉरेन डेलीगेट के सामने भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। दिल्ली पुलिस की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने नेशनल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब की रिमांड पर आदेश सुरक्षित रख लिया था।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि इन लोगों ने वैश्विक मंच पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचने की कोशिश की है। इन लोगों को ने तमाम फॉरेन डेलीगेट के सामने भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। दिल्ली पुलिस की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने नेशनल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब की रिमांड पर आदेश सुरक्षित रख लिया था।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि जब ये सभी भारत मंडपम गए थे तो इन्होंने इसकी जानकारी भी दी थी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि ये सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अंदर गए, नारेबाजी की और जब इन्हें रोका गया तो इन्होंने दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों को पीट दिया। ये लोग माहौल खराब करना चाहते हैं।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि भानु चिब मास्टरमाइंड है। पुलिस ने आगे कहा कि दूसरे आरोपी हिमाचल, जम्मू और अमेठी में हैं, उनको भी गिरफ्तार करना है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और देश की एकता प्रभावित होने का मुद्दा जुड़ा हुआ है। इसपर भानु के वकील ने कहा कि 7-8 टीशर्ट प्रदर्शनकारियों से बरामद की गई है, अब पुलिस को पूरी फैक्ट्री की जांच करनी है। टीशर्ट कोई कहीं भी छपा सकता है।

कांग्रेस ने अपने यूथ अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कहा कि दिल्ली पुलिस ने IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब जी को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक है। तानाशाह नरेंद्र मोदी की सनक का नतीजा है। देश के संविधान ने हर नागरिक को विरोध का अधिकार दिया है। नरेंद्र मोदी इस अधिकार को ही छीन लेना चाहते हैं। हम इन हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं। हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे, उनके लिए लड़ते रहेंगे।