मध्यप्रदेश के सेंधवा के पास मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर रोके गए उत्तर प्रदेश के करीब 2 हज़ार से अधिक लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पर मज़दूरों ने पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मज़दूरों ने वाहनों में तोड़फोड़ भी की है। दो घंटें तक भारी हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने चर्चा कर चक्‍काजाम खत्‍म करवाया।  गौरतलब है कि लॉकडाउन में फसे मज़दूर अपने घरों की तरफ लौट रहे हैं। लेकिन अब भी कई जगह राज्य की सीमाओं पर हज़ारों मज़दूर फंसे हुए हैं।