चंद्रयान 3ः  इसरो के मिशन चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त की शाम 6.04 बजे सफलता पूर्वक चांद पर लैंड कर गया था। अब विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर निकलने का वीडियो इसरो ने साझा किया है। प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर चहलकदमी कर रहा है। विक्रम और प्रज्ञान दोनों पर लगे तमाम उपकरण ऑन हो चुके हैं। और ठीक से काम कर रहे हैं। 



इसरो ने शुक्रवार को विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि प्रज्ञान चांद से इसरो को लगातार डेटा भेज रहा है। चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर भी चांद की कक्षा में चक्कर लगाते हुए चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम से संपर्क कर चुका है। चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर 2019 से ही वहां मौजूद है। 



 





जानकारी के अनुसार चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर पूरी तरह ठीक है। वह अबतक भारत को 65 टेट्राबाइट्स (TB) डेटा भेज चुका है। अब 'चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। ISRO के वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रज्ञान लैंडर से निकलकर इस तरह चंद्रमा की सतह पर चल रहा है। इसरो ने बताया कि दो खंडों वाले रैंप ने रोवर के रोल-डाउन की सुविधा प्रदान की। एक सौर पैनल ने रोवर को बिजली पैदा करने में सक्षम बनाया।