दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सीने में दर्द के बाद तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के आरएंडआर आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। आर्मी अस्पताल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का चेकअप किया गया है। आर्मी अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।



 आर्मी अस्पताल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सेहत को लेकर एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। जिसमें रूटीन चेकअप होने की बात कही गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बेटे से फोन पर बात की, और  राष्ट्रपति की सेहत की जानकारी ली।





 





गौरतलब है कि हाल ही में  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी ने कोरोना वैक्सीन की पहला डोज लिया था। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।