दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अमृतसर से छह बार सांसद रहे रघुनंदन लाल भाटिया का 100 वर्ष की आयु में बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुःख जताया है।



सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और छह बार के सांसद, रघुनंदन लाल भाटिया जी को खोने का दुख है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"



 





परिजनों ने बताया कि वरिष्ठ नेता रघुनंदन भटिया लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका निजी  अस्पताल में इलाज चल रहा था।  इलाज के दौरान निधन हो गया।



गौरतलब है कि  वह अमृतसर संसदीय सीट से सबसे पहले 1972 में लोकसभा सांसद बने थे। इसके बाद इसी सीट से 1980, 1985, 1992, 1996 और 1999 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते।

भाटिया 2004 से 2008 तक केरल के राज्यपाल रहे हैं। वहीं, साल 2008 से 2009 तक बिहार के राज्यपाल भी रह चुके थे। वे अमृतसर की राजनीति के बाबा बोहड़ कहे जाते थे। भाटिया 1992 में नरसिम्हा राव सरकार में विदेश राज्यमंत्री भी रहे।