जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत 33 नेताओं के नाम शामिल हैं।



कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सदरपुरा से, सचिन पायलट टोंक से, सीपी जोशी नाथद्वारा से, दिव्या मदेरणा ओसियां से चुनाव लड़ेंगे। गोविंद सिंह डोटासरा लछमनगढ़ से, कृष्णा पूनिया सादुलपुर से चुनाव मैदान में उतारा गया है।





कांग्रेस ने नोहार से अमित चौहान, कोलायत से भंवर सिंह भोटी, सदलपुर से कृष्णा पूनिया, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, मांडवा से रीता चौधरी, विराटनगर से इंद्राज सिंह गुर्जर, मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, सांगनेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज, मंडावर से ललित कुमार यादव, अलवरसे टीकाराम जूली सिकरई से ममता भूपेश को टिकट दिया है।



इसके अलावा सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, लडनून से मुकेश भाकर, डीडवाना से चेतन सिंह चौधरी, जयाल से मंजू देवी, देगाना से विजयपाल मिर्धा, परबतसार से रामनिवास गावरिया, ओसियां से दिव्या मदेरणा, जोधपुर से मनीश पंवार, लूनी से महेंद्र विश्नोई, बायतू से हरीष चौधरी, वल्लभनगर से प्रीति गजेंद्र सिंह शेखावत, डूंगरपुर से गणेश गोघरा, बागीडोरासे महेंद्र जीत सिंह मालवीय, कुशलगढ़ से रामलीला खाडिया, प्रतागढ़ से रामलाल मीणा, भीम से सुदर्शन सिंह रावत, मंडलगढ़ से विवेक धाकड़ और हिंडोली से अशोक चांदना को टिकट मिला है।