मुंबई। दुनिया भर में फैल रहे Omicron की दहशत के बीच महाराष्ट्र में नए वेरिएंट के दो नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। Omicron से संक्रमित पाए गए दोनों मरीज कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे। लेकिन इसके बावजूद नए वेरिएंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया है। 

Omicron के दो नए मामले महाराष्ट्र के पुणे और लातूर में दर्ज किए गए हैं। संक्रमित हुए दोनों मरीजों ने हाल ही में दुबई की यात्रा की थी। दोनों में बीमारी के लक्षण नहीं थे। लातूर में संक्रमित पाया गया मरीज 33 वर्षीय पुरुष है, जबकि पुणे में 39 वर्षीय महिला में omicron वेरिएंट की पुष्टि हुई है। 

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी और वित्त मंत्री पर बरसे स्वामी, बोले दोनों घमंडी हैं, नहीं है अर्थशास्त्र की समझ

वहीं गुजरात में भी एक अन्य व्यक्ति omicron से संक्रमित पाया गया है। 42 वर्षीय यह शख्स हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटा है। गुजरात में omicron से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या अब चार हो गई है। गुजरात में सबसे पहले जिम्बाब्वे से आए एक बुजुर्ग में omicron वेरिएंट की पुष्टि हुई थी।

यह भी पढ़ें : ब्रिटेन में ओमिक्रॉन वैरिएंट से हुई पहली मौत, पीएम जॉनसन ने दी चेतावनी

दो नए मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में omicron के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 20 हो गई है। वहीं देश भर में Omicron से संक्रमित पाए गए मरीजों की संख्या 41 हो गई है। महाराष्ट्र और गुजरात के अलावा कर्नाटक में omicron के तीन, राजस्थान में नौ, दिल्ली में दो जबकि आंध्र प्रदेश, केरल और चंडीगढ़ में एक एक व्यक्ति में नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है। 

यह भी पढ़ें : कांग्रेस एमएलए ने क्या कहा कि तिलमिला गई बीजेपी

वहीं ब्रिटेन में omicron से एक व्यक्ति की मौत ने हड़कंप मचा दिया है। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि 24 घंटे के भीतर लंदन में omicron वेरिएंट डेल्टा वेरिएंट को पछाड़ देगा। ब्रिटेन में अब तक omicron के मामले पांच हजार के करीब पहुंच चुके हैं। ब्रिटेन में कुल कोरोना मामलों में बीस फीसदी मामले omicron के ही हैं। जबकि लंदन में 44 फीसदी मामले omicron वेरिएंट के ही हैं।