ललितपुर, उत्तर प्रदेश। यूपी पुलिस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और उनके साथ बड़ी तादाद में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी की गिरफ्तारी कांग्रेस की गाय बचाओ-किसान बचाओ यात्रा के दौरान की गई है। यूपी कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से ट्वीट किया है कि अजय कुमार लल्लू का लोकेशन यूपी पुलिस नहीं बता रही है। लल्लू और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को झाँसी से गिरफ्तार कर लखनऊ लाया जा रहा था लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी उनके लोकेशन के बारे में कोई खबर नहीं है।






 



लल्लू और अन्य कांग्रेस नेता आज गाय बचाओ किसान बचाओ यात्रा   ललितपुर से निकाल रहे थे जब उनकी गिरफ्तारी  हुई।