नई दिल्ली। 12 बार के फ़्रेंच ओपन चैंपियन राफेल नडाल ने क्वार्टर फाइनल में युवा इतालवी जैनिक सिनर को दो घंटे में 7-6, 6-4, 6-1 से हरा कर क्वार्टर में 13 वें मिनट में बढ़त बना ली है। नडाल अब फ्रेंच ओपन के सेमीफइनल में प्रवेश कर गए हैं, जहाँ उनका मुकाबला डिएगो श्वार्ट्जमैन से होगा। 

नडाल जिस जैनिक सिनर से मुकाबला कर रहे थे, उनका जन्म 2001 में हुआ था। राफेल नडाल ने जब अपना पहला मेजर खिताब जीता था तब सिनर केवल तीन वर्ष के थे। लेकिन मंगलवार रात को वे पेरिस की टेनिस कोर्ट में नडाल के प्रतिद्वंद्वी थे। इसलिए इस रोचक मुकाबले में दुनियाभर के टेनिस प्रेमियों की निगाहें थीं।

हालांकि रोलैंड गैरोस में 98 वीं जीत हासिल करने के लिए नडाल को पिछले चार दौर की तुलना में अधिक कठिन परिश्रम करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्हें 7-6 (4), 6-4, 6-1 से मैच जीतने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। 

मैं नडाल को हरा सकता हूँ 

सेमीफइनल में नडाल के प्रतिद्वंद्वी डिएगो श्वार्ट्जमैन पिछले महीने रोम में खेले गए क्लेकोर्ट टूर्नामेंट में नडाल को हरा चुके हैं। श्वार्ट्जमैन का कहना है कि 'मुझे नहीं पता उस जीत के बाद मैं नडाल के सामने बढे़ मनोबल से उतर पाऊंगा या नहीं। हाँ, लेकिन इतना जानता हूँ कि मैं नडाल को हरा सकता हूँ। जो कि अधिक महत्वपूर्ण है।  

13 वां फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने के करीब पहुंचे नडाल 

नडाल अपने करियर में 12 फ्रेंच ओपन का ख़िताब जीत चुके हैं। वे फ्रेंच ओपन का अपना 13 वां खिताब जीतने की ओर हैं। और अगर नडाल फ्रेंच ओपन का ख़िताब अपने नाम कर लेते हैं, तो ये उनका बीसवां ग्रैंडस्लैम खिताब होगा।