कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों, ये  पंक्तियां आगरा की हिमानी बुंदेला पर बिलकुल फिट बैठती हैं, जिन्होंने अपनी कमजोरी के बाद भी अपने नॉलेज के बल पर करोड़पति बनने का रिकॉर्ड बनाया है। वे कौन बनेगा करोड़पति के इतिहास की पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक करोड़ रुपए जीते हैं।

कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन हर साल की तरह इस साल भी खूब TRP बटोर रहा है।  इस सीजन की पहली करोड़पति दूसरे सप्ताह में ही मिल गई हैं। आगरा की हिमानी बुंदेला ने एक करोड़ के सवाल का उत्तर देकर यह उपलब्धि हासिल कर ली है। 25 साल की हिमानी ब्लाइंड हैं। वे देख नहीं सकतीं, KBC के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी द्वियांग ने  कौन बनेगा करोड़पति गेम शो में एक करोड़ रुपए की राशि जीती है। हिमानी ने KBC की धमाकेदार शुरुआत की थी। वे बड़े कॉन्फिडेंस के साथ एक के बाद एक कठिन सवालों के जवाब दे रहीं थी। जब उनसे एक करोड़ का सवाल किया गया तब उनके पास कोई लाइफ लाइन भी नहीं थी। उन्होंने अपनी नॉलेज की बदौलत एक करोड़ के कठिन सवाल का जवाब दिया।


हिमानी बुंदेला केंद्रीय विद्यालय में टीचर हैं। उन्होंने अपनी तैयारी आडियो बुक्स के जरिए की थी। उन्हें सिंगिंग का शौख है। वे चुटकियों में बिना किसी पेपर की मदद से मैथ्स के कैल्क्यूलेशन करने में माहिर हैं।

शो के दौरान उन्होंने KBC के होस्ट अमिताभ बच्चों के मेंटल मैथ्स के कई ट्रिक्स सिखाई, जिसे देखकर बिग बी भी हिमानी की तारीफ करते नजर आए। विलक्ष्ण प्रतिभा की धनी हिमानी जब 11वीं क्लास में पढ़ती थीं तब उनका एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उनकी आंखों की रोशनी चली  गई। आंखों के इलाज के लिए चार बार सर्जरी के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद से मां की प्रेरणा से हिमानी ने अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखी और लखनऊ के एक कालेज से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की। 

 

हिमानी ने शो के दौरान बिग बी को बताया था कि जब उनकी आंखे ठीक थी तो उन्हें टीवी देखने का शौक़ था, कई बार वे रियालिटी शो देखती तो सोचा करती थीं कि क्या वो भी कभी टीवी पर आ सकेंगी।  KBC उनका सपना बन गया था। उन्हें लगता था कि यही वो शो है जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकती हैं। हिमानी ने शो की तैयारी कई साल पहले शुरू की थी।


वो 2009 से KBC के रजिस्ट्रेशन की कोशिश कर रही थीं। साल 2019 से 2021 तक लगातार वे रजिस्ट्रेशन तो कर पा रही थीं, लेकिन हॉट सीट पर आने का मौका अब मिला। अब अपनी इस उपलब्धी से हिमानी फूले नहीं समा रही हैं। बेटी के करोड़पति बनते ही शो में साथ आए हिमानी के पिता और बहन भावुक हो गए।