मध्यप्रदेश में आगामी वक्त में 27 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने वाले हैं। इसके लिए संभावित प्रत्याशी अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं। हाल ही में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई संजू जाटव को उम्मीद है कि उन्हे गोहद से कांग्रेस का मिलेगा। तभी तो उन्होंने अनोखे तरीके से जनसंपर्क शुरु कर दिया है। गोहद में वह महिलाओं के साथ झूला झूलती नजर आईं। संजू जाटव महिलाओं के बीच पहुंची औऱ उन्होंने सावन के झूले का आंनद लिया और महिलाओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं ग्रामीण महिलाएं भी कहां कम थीं, उन्होंने भी अपनी प्रिय नेता संजू जाटव के स्वागत में सावन के गीत गाए और खूब झूला झुलाया।

भिंड जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष संजू जाटवने भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। संजू जाटव बीजेपी में अपनी अनदेखी से दुखी होकर कांग्रेस में शामिल हुई थीं। संजू कांग्रेस के टिकट पर गोहद विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव लड़ना चाहती हैं।